राजस्व तो बढ़ाना है :- अब घर बैठे मंगाए अपनी पसंदीदा शराब देसी-विदेशी की होगी होम डिलीवरी, सरकार ने दी मंजूरी। पढ़िए पूरी खबर…..

Spread the love

दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने देशी और विदेशी हर किस्म की शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दे दी है। इसके लिए ऑर्डर मोबाइल एप या वेब पोर्टल के जरिए दिया जा सकता है। गौरतलब है कि अप्रैल में जब दिल्ली में लॉकडाउन लगा था तब शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई थी उसी वक्त शराब की कंपनियों ने दिल्ली सरकार से शराब की होम डिलीवरी शुरू करने की मांग की थी। अनुमान है कि सरकार का ये फैसला उसी मांग के चलते आया है।

कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन एल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दुकानें बंद हैं। बावजूद सरकार ने होम डिलीवरी की अनुमति दी है। दिल्ली में अप्रैल में लॉकडाउन के बाद शराब बिक्री केंद्रों पर भीड़ बढ़ गई थी। यह जनता की घबराहट ही थी। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई थी कि दिल्ली में ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दी जाएगी।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए अप्रैल से लॉकडाउन लगा दिया गया था। इसकी घोषणा होते ही शराब ठेकों पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई थी। हर कोई इसी होड़ में लगा था कि किसी तरह जरूरत भर बोतलें मिल जाएं। भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि कोविड नियम तो दूर, लोग सोशल डिस्टेंसिंग तक को भूल गए। गोल मार्केट इलाके में तो भीड़ इतनी अधिक हो गई थी कि पुलिस को क्राउड मैनेजमेंट करना पड़ गया था।


Spread the love
और पढ़े  सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *