राजस्थान : महिला कॉन्स्टेबल संग निलंबित डीएसपी का एक और अश्लील वीडियो हुआ वायरल, उदयपुर से गिरफ्तार..

Spread the love

राजस्थान के अजमेर जिला के ब्यावर के निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बीते गुरुवार को उदयपुर में एसओजी की टीम ने डीएसपी को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले महिला कॉन्स्टेबल के साथ उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। उसके बाद 9 सितंबर को एक और वीडियो लीक हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद अचानक वह सुर्खियों में आ गए। उसके बाद ही डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। डीएसपी के उदयपुर में होने की जानकारी पर  चाइल्ड पोर्नोग्राफी रोकने वाली (एसओजी) टीम ने उदयपुर के अनंता रिसॉर्ट से उन्हें गिरफ्तार किया।
हीरालाल सैनी को गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले प्रारंभिक पूछताछ के लिए उदयपुर के अंबामाता थाने में लाया गया। हालांकि, यहां पर कागजी कार्रवाई के बाद एसओजी की टीम आरोपी डीएसपी को लेकर जयपुर पहुंची। नए वायरल वीडियो में एक 6 वर्षीय बच्चा भी नजर आ रहा था, ऐसे में इस पूरे मामले की जांच एसओजी की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी टीम द्वारा की जा रही थी और डीएसपी को भी इसी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिल रही है। बता दें कि इससे पहले भी डीएसपी हीरालाल का एक वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है, जिसमें वह स्वीमिंग पूल में महिला कॉन्स्टेबल के साथ रंगरलियां करते हुए दिख रहे हैं।
इससे पहले महिला कॉन्स्टेबल के पति द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया गया था, जिसपर अब थानाधिकारी पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर करने का निर्देश जारी किया गया है। अब मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस केस में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

और पढ़े  Update मौसम- पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानों में आज बारिश, मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर

Spread the love
  • Related Posts

    आशा भोसले- जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं मशहूर गायिका आशा भोसले? 

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय संगीत जगत की ‘सुरों की मल्लिका’ आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई…


    Spread the love

    सुरों की मल्लिकाआशा भोसले का निधन पर देशभर में शोक, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveआज रविवार को भारतीय संगीत जगत को गहरा आघात लगा है। सुरों की दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले के निधन से देशभर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *