महाराष्ट्र : मुंबई में पहली भारी बारिश से थमी रफ्तार, शहर के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक जाम ।

Spread the love

मानसून ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज यानी बुधवार को अपनी दस्तक दी है। मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई का बेहाल हो गया। सड़कों के जलमग्न होने से भारी ट्रैफिक लग गया। वहीं पटरियों पर पानी भरने के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही हैं तो कई के पहिए थम गए। भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आने वाले 48 घंटे तक मुंबई में इसी तरह से तेज बारिश होती रहेगी। मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में 11.43 बजे हाई टाइड के आने की संभावना है। इस दौरान समुंद्र की लहरें 4.16 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में एहतियातन समुंद्र के किनारे के इलाकों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही कई टीमें नजर बनाए हुए हैं।

आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक डॉ जयंत सरकार ने बताया कि महाराष्ट्र में इस बार समय से एक दिन पहले मानसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई में मानसून के पहुंचने की तारीख 10 जून थी। इससे पहले मंगलवार को प्री मानसून की बारिश ने मुंबई को पानी-पानी कर दिया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं, जिसके कारण यातायात भी कई जगह बाधित रहा। मुंबई के हिंदमाता में सड़कों पर जल जमाव दिखा।

रेलवे ने जारी किया अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। मध्य रेलवे के सायन स्टेशन के ट्रैक पर भरी पानी जमा हो गया है। आगे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे ने सभी रिलीफ ट्रेनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने को कहा है। बता दें कि भारी बारिश होने पर ट्रैक पर पानी भरने की स्थिति में उससे निपटने और लोकल सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रेलवे की ओर से अलर्ट जारी किया है।

और पढ़े  पिज्जा हट- 2.7 अरब डॉलर में बिकेगी दुनिया की मशहूर पिज्जा चेन पिज्जा हट, जानिए वजह..

Spread the love
  • Related Posts

    तुलसी गबार्ड का दावा- सामने आया कोरोना से जुड़ा खौफनाक सच, डॉक्टर फाउची ने की थी मौत के वायरस की फंडिंग

    Spread the love

    Spread the loveचीन की वुहान लैब को लेकर एक बहुत बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यह वही लैब है जिसके बारे में पूरी दुनिया में कहा जाता है कि…


    Spread the love

    कोलकाता एयरपोर्ट पर अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, यात्रियों को उतारा गया सुरक्षित

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय विमानन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान के दौरान कोलकाता हवाई अड्डे पर खड़े इंडिगो के एक विमान पर बिजली गिर गई।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *