मध्यप्रदेश : 5 आदिवासियों की हत्या कर 10 फीट गहरा गड्ढा में दबाए शव, 45 दिन बाद मिले कंकाल।

Spread the love

मध्यप्रदेश के देवास जिले के नेमावर में बड़ा हत्याकांड सामने आया है। यहां पुलिस को एक खेत से पांच लोगों के कंकाल मिले। ये कंकाल एक ही आदिवासी परिवार के पांच सदस्यों के हैं, जो करीब डेढ़ महीने पहले लापता हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, पांचों लोगों को दबंगों ने हत्या करने के बाद खेत में 10 फीट गहरा गड्ढा करके दबा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी वारदात प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने बताया कि पीथमपुर निवासी भारती ने 17 मई को मां ममता बाई समेत परिवार के पांच लोगों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि नेमावर निवासी हुकुम सिंह चौहान के 25 वर्षीय पोते सुरेंद्र का ममता की बेटी रूपाली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुरेंद्र की शादी कहीं और तय हुई तो रूपाली अड़ंगा डालने लगी। ऐसे में सुरेंद्र ने रूपाली और उसके परिवार को ठिकाने लगाने के लिए सबकी हत्या कर दी। खेत के हाली की निशानदेही पर शव गड्ढे से बाहर निकाले गए, जो कंकाल बन गए थे। सुरेंद्र ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।


Spread the love
और पढ़े  यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत,बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना
  • Related Posts

    West Asia- ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, सऊदी ने यमन में बरसाए बम

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिकी सेना के हमलों का दायरा बढ़ गया है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल युद्ध रोकने…


    Spread the love

    कैलाश मानसरोवर: यात्रा में रास्ते बदले, सुविधाएं बढ़ीं, पर आज भी सबसे कठिन चढ़ाई मन के भीतर

    Spread the love

    Spread the loveकैलाश मानसरोवर यात्रा पांच साल बाद फिर शुरू हुई, तो मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि महामारी और बदली हुई भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच क्या यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *