बिहार : सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत.

Spread the love

देश में कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोई न कोई शख्स इस खतरनाक वायरस का शिकार बन रहा है। इसी कड़ी में बिहार के सिवान जिले के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम भी जुड़ गया। आज (1 मई) दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। तिहाड़ के डीजी ने इसकी पुष्टि की है।
जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की शनिवार को दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। महानिदेशक (कारा) संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली है। शहाबुद्दीन कोविड-19 से संक्रमित था और 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।


Spread the love
और पढ़े  सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी आज, 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा में भरेंगे हुंकार
  • Related Posts

    कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन-: मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी- 24 लाख रुपये नकद देकर टिन्नू ने बेटे के नाम खरीदी थी जमीन, अब…

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की मुसीबत बढ़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उसने अपने बेटे के नाम जमीन खरीदने के लिए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *