बस बनी आग का गोला,लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर सभी यात्री सुरक्षित

Spread the love

लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के पास शनिवार रात लगभग 11:30 बजे एक डबल डेकर बस आग का गोला बन गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।
यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी यात्रियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया।
बताया जा रहा है कि बस की एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इस समय बस में करीब 90 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला गया। बस जालंधर पंजाब से बिहार के पूर्णिया जा रही थी।

आग तेजी से बस में फैलने से पहले ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  ममता ने खटखटाया HC का दरवाजा: भवानीपुर में हार पर रार, CM शुभेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती
  • Related Posts

    नीट यूजी पुनर्परीक्षा- कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट यूजी पुनर्परीक्षा, लगभग 22.79 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

    Spread the love

    Spread the love परीक्षा पैटर्न और अंकन योजना समझें NEET-UG परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो कुल 720 अंकों के होते हैं। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान…


    Spread the love

    तमिलनाडु में हादसा: सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने से 7 महिलाओं की मौत, 65 से अधिक श्रमिक बेहोश

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड निर्यात इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना सामने आई। यह रिसाव पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थितसेंट पीटर्स पॉल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *