बड़ी खबर – हैवानियत की हदें पार : देवर के साथ संबंध नहीं बनाने पर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला चाकू…..

Spread the love

पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

राजस्थान :

बाड़मेर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां शादी के छह साल बाद संतान नहीं होने पर महिला को देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा गया। इससे इनकार करने पर देवर ने जबरन उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल दिया। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने कहा कि उसकी छह साल पहले शादी हुई थी लेकिन कोई संतान नहीं होने की वजह से ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे थे और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे। उसने बताया कि जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो देवर ने रात के समय जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और इनकार करने पर उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में चाकू डाल दिया। महिला के मुताबिक प्रताड़ना से बचने के लिए वह कुछ दिन मायके में भी रही, फिर वापस ससुराल आ गई। यहां आने पर उसपर जुल्म और बढ़ने लगा। उसने कहा कि एक दिन पहले ही रात के समय मैं कमरे में सोई थी लेकिन अचानक देवर आ गया और वह दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने कहा कि वह किसी तरीके से भाग कर अपने भाई के पास पहुंची और फिर अपनी आपबीती पुलिस अधीक्षक को सुनाई है।


Spread the love
और पढ़े  यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमला, 4 भारतीय नाविकों की मौत,बंदरगाह से निकलते वक्त बनाया निशाना
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *