प्रधानमंत्री मोदी के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार, मंडी में पीएम की जनसभा आज, 11 हजार करोड़ की देंगे सौगात ।।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए छोटी काशी सज-धजकर तैयार है। जयराम सरकार के चार साल पूरा होने का जश्न मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में सोमवार को पीएम मोदी की मौजूदगी में मनाया जाएगा। पीएम यहां जनसभा करेंगे। वह दो घंटे रुकेंगे। पीएम प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे। इस दौरान सेकेंड ग्राउंड सेरेमनी का आयोजन भी किया जाएगा। 200 निवेशक मंडी पहुंच चुके हैं। पांच चुनिंदा निवेशकों से पीएम बातचीत भी करेंगे।

मौसम साफ रहा तो पीएम का हेलिकॉप्टर सुबह करीब 10:00 बजे कांगणीधार हेलीपैड पर उतरेगा। कांगणीधार में लैंडिंग नहीं हो पाई तो नेर ढांगू या बहु तकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में हेलिकॉप्टर उतारा जाएगा। 11:00 बजे वह मंच पर पहुंचेंगे और 12:00 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। पीएम के दौरे को लेकर जमीन से आसमान तक कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। 2,000 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 

इन परियोजनाओं का होगा शुभारंभ 👇

7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 2,000 करोड़ रुपये की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण करेंगे। 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास करेंगे। 

23,000 करोड़ रुपये का होगा निवेश
दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 23,000 करोड़ रुपये की पूंजी का निवेश होगा।


Spread the love
और पढ़े  लगा लॉक डाउन...वेंस का काफिला गुजरते ही चली गोलियां, व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति ने की गोलीबारी
  • Related Posts

    वियतनाम के राष्ट्रपति लाम पहुंचे भारत,ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveवियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष…


    Spread the love

    बंगाल- असदुद्दीन ओवैसी का ममता पर निशाना, बोले- BJP को सत्ता मिलने के फैसले का करना होगा सम्मान

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ममता बनर्जी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *