पंजाब को साधने में जुटी आप :केजरीवाल के 3 एलान – 300 यूनिट बिजली मुफ्त, पुराने बकाया बिल माफ और 24 घंटे आएगी बिजली.

Spread the love

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में बड़े एलान किए। प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने वादा किया कि पंजाब में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा पंजाब में पुराने सभी बकाया घरेलू बिल माफ करने और 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया गया। उन्होंने पंजाब में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने की बात कही।  

तीन बड़े वादे

2022 में चुनाव जीतने पर हर पंजाबी परिवार को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी।
आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो हर परिवार के पुराने बकाया घरेलू बिल माफ कर दिए जाएंगे।
पंजाब में 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी

केजरीवाल ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे देश में लगभग सबसे ज्यादा महंगी बिजली पंजाब में है। ये हैरानीजनक इसलिए है क्योंकि पंजाब में बिजली बनती है। इसके बावजूद दाम कम नहीं हो रहे। बिजली कंपनियों और सरकारों में गठजोड़ है। जानबूझकर गलत बिल भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2013 में जब हमने दिल्ली चुनाव लड़ा था तब वहां भी लोगों को बेतुके बिल आते थे। आज दिल्ली में 24 घंटे कम दाम पर बिजली मिल रही है। पंजाब में भी हमें यही करना है। ये कैप्टन का वादा नहीं है, केजरीवाल की गारंटी है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने से पहली कलम से काम शुरू करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली देने में 4 साल लगेंगे।

और पढ़े  बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए सीबीएसई के चेयरमैन-सचिव,OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

केजरीवाल ने दोहराया कि सत्ता में आने पर बेअदबी के दोषियों को सजा दी जाएगी। शराब और रेत माफिया को खत्म किया जाएगा। पंजाब को अच्छे स्कूल और अस्पताल देंगे। केजरीवाल ने वादा किया कि सत्ता में आने पर युवाओं को रोजगार देने पर फोकस रहेगा।


Spread the love
  • Related Posts

    फिलिपींस- तेज भूकंप में 200 से अधिक घायल,पलभर में ढही इमारतें, 4 की मौत

    Spread the love

    Spread the love  फिलीपींस में सोमवार को आए 8.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास आए इस भूकंप के बाद…


    Spread the love

    बंगाल- टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा, जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल की तरफ से गिरफ्तार कर लिया गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *