पंजाब : कांग्रेस में मचा घमासान, सीएम चन्नी ने बुलाई आपात बैठक, सिद्धू को मनाने के लिए बनाई जाएगी रणनीति..

Spread the love

पंजाब कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इस्तीफे के बाद सिद्धू अपने पटियाला स्थित आवास पर हैं और वहां फिलहाल गहमागहमी का माहौल है। वहीं हाईकमान ने सिद्धू का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है और राज्य स्तर पर ही उन्हें मनाने की बात की है। इसी बीच बुधवार सुबह सीएम चरणजीत चन्नी ने कैबिनेट की एक आपातकालीन बैठक बुला ली है। बैठक में सिद्धू को मनाने के लिए रणनीति पर चर्चा होगी।
वेणुगोपाल ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं
वहीं सिद्धू के पटियाला आवास पर उनके नजदीकी नेता लगातार वहां पहुंच रहे हैं और बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि सिद्धू को उनके करीबी नेता लगातार मना रहे हैं कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें। इस बीच कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है, सब ठीक हो जाएगा। 

सिद्धू पर भड़के बिट्टू
नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कांग्रेस में अब सिद्धू के खिलाफ माहौल बनने लगा है। ज्यादातर कांग्रेस नेताओं ने सिद्धू को उनके इस्तीफे के लिए घेरना शुरू कर दिया है। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि कुछ लोगों को किरकिरी कराने की आदत होती है। उन्होंने संदेह जताया कि ऐसे लग रहा है कि सिद्धू के इस्तीफे के पीछे किसी पार्टी द्वारा काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को कोई खतरा नहीं है और रूठने वाले भले ही रूठे रहें, क्योंकि अब कोई उन्हें मनाकर वापस नहीं लाने वाला। 

और पढ़े  भीषण हादसा-: जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार और फिर.., रोंगटे खड़े कर देने वाला

खैरा बोले-सिद्धू की शिकायतें दूर करे हाईकमान
सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि सिद्धू की सलाह को जब पार्टी ने नहीं माना तो उन्हें लगा कि एक निशब्द अध्यक्ष के तौर पर काम करने से क्या फायदा है। इस कारण सिद्धू ने यह कदम उठा लिया लेकिन उनके समेत पार्टी के बाकी सभी नेता सिद्धू के घर उन्हें मनाने पहुंचे। हाईकमान को भी चाहिए कि सिद्धू की जो भी शिकायतें या मसले हैं, उन्हें हल किया जाए। खैरा ने कहा कि सिद्धू एक ऐसा नेता हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टैंड लेता है। ऐसे नेता को पार्टी को खोना नहीं चाहिए। खैरा ने आगे कहा कि पार्टी में जिन लोगों की वजह से सिद्धू ने यह कदम उठाया है। उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। जिससे पार्टी में चल रहा यह संकट दूर हो सके।


Spread the love
  • Related Posts

    चंडीगढ़ में स्कूलों को फिर धमकी- बम से उड़ाने की आई मेल, लिखा-अगले 2 दिन में चंडीगढ़ में ब्लास्ट होंगे

    Spread the love

    Spread the love   चंडीगढ़ में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को विवेक हाई स्कूल और गुरुकुल भवन विद्यालय…


    Spread the love

    सहारा रिफंड पोर्टल- फिर से खुला सहारा इंडिया का रिफंड पोर्टल, तुरंत करें क्लेम और 10 लाख रुपये तक दे रही सरकार

    Spread the love

    Spread the loveलोग अपनी आज की जरूरतों के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। जैसे, देश में एक बड़ी संख्या में लोगों ने सहारा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *