नैनीताल / हल्द्वानी : निलंबित सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

Spread the love

हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात सिपाही ने मेडिकल चौकी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सिपाही लंबे समय से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित चल रहा था। सिपाही दिलीप बोरा सोमेश्वर अल्मोड़ा का मूल निवासी था। वह भोटिया पड़ाव चौकी में तैनात था और मेडिकल चौकी बैरक में रह रहा था। वह 1989 बैच में भर्ती हुआ था। चौकी इंचार्ज मुन्नवर सिंह ने बताया कि रात आठ बजे दिलीप बोरा खाना खाकर बैरक में सोने चला गया। सुबह आठ बजे जब वह बैरक की जांच करने पहुंचे तो सिपाही दिलीप बोरा खिड़की के ऊपर पर्दा लगाने वाले डंडे में रस्सी से लटका हुआ था।

सिपाहियों को बुलाकर उसे उतारा गया। बताया जा रहा है कि सिपाही बहुत अधिक शराब पीता था। लंबे समय से अनुपस्थित चलने के कारण वह निलंबित चल रहा था। 2003 से लेकर 2017 तक वह बर्खास्त रहा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसकी दोबारा नियुक्ति हुई थी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- दो गुटों के विवाद में मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत, हिरासत में तीन युवक
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *