नैनीताल : कैमल्स बैक की पहाड़ी से फिर गिरने लगे बोल्डर, लोगों में मचा हड़कंप

Spread the love

लगातार हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार रात कैमल्स बैक की पहाड़ी दरक गई है। भूस्खलन से पहाड़ी से निकले बोल्डर और मलबा कालाढूंगी मार्ग की ओर नारायण नगर क्षेत्र के पास पहुंच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ग्रामीणों की रात दहशत में कटी।

बुधवार से शुरू हुई बारिश के कारण मुख्यालय में कैमल्स बैक की पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन का मलबा पेड़ों में अटकने से जनहानि नहीं हुई, लेकिन रुक-रुककर पत्थर गिरने से लोगों में भय बना हुआ था। क्षेत्रवासियों के मुताबिक नारायण नगर क्षेत्र में 100 परिवार रहते हैं, इनमें 36 परिवार नाले से लगे क्षेत्र में रहते हैं। बरसात के दौरान हमेशा दहशत में रहने वाले नारायण नगर क्षेत्र के परिवारों को इन दिनों भी भय के माहौल में जी रहे हैं

क्षेत्र के सभासद भगवत रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों का हाल जाना। रावत ने कहा कि बीते दो दिनों से हुई बारिश के चलते पहाड़ी दरक गई है। जल्द ही प्रशासन के संज्ञान में मामला लाया जाएगा। स्थानीय निवासी नीरज ने कहा कि बरसात में हर साल पहाड़ी दरकती है। घटना से डर के साये में जी रहे हैं। चेतन ने कहा कि पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाज से लोगों में दहशत है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: 23 साल पुराने लोनिवि घोटाले में आया CBI कोर्ट का फैसला, सहायक कोषाधिकारी समेत आठ को सजा
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *