दिल्ली : सब्जी मंडी इलाके में 4 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका ।

Spread the love

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया है। फिलहाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि इमारत के मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।
जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में दो बच्चों समेत कई लोग दब गए हैं। वहीं, कुछ गाड़ियों के भी दबे होने की बात कही जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना मलकागंज के पास सब्जी मंडी घंटा घर स्थित रॉबिन सिनेमा के सामने हुई है। सोमवार दोपहर 11:50 बजे पुलिस को एक स्थानीय निवासी ने फोन कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जताया दुख
घटना को लेकर सीएम केजरीवाल ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, जिला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नजर बनाए हूं।

70 साल पुरानी थी इमारत
बता दें कि जो इमारत गिरी है वह 70 साल पुरानी थी। इसे निगम ने पहले ही जर्जर घोषित किया हुआ है, इसलिए बिल्डिंग रिहायशी नहीं थी। हालांकि सबसे नीचले तले पर एक हलवाई की दुकान थी।बताया गया कि आज 4-5 मजदूर दुकान में ही ड्रिलिंग का काम कर रहे थे। आस-पास के लोगों के मुताबिक अचानक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। पूरी आशंका है कि सभी मजदूर अंदर ही दबे हुए हैं।

और पढ़े  Weather: दिल्ली-NCR में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झूमकर बरसे बदरा, आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी

जब इमारत गिरी तो उसके बगल से एक परिवार गुजर रहा था, जिसमें दो बच्चे और पति-पत्नी थे। वो भी इसके नीचे आ गए। फिलहाल इनमें से केवल एक को बाहर निकाला गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया, 10 आरोपी भी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveनवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और…


    Spread the love

    महिलाएं ध्यान दें: दिल्ली में बंद होगी पिंक टिकट, बस में होगा पिंक साहेली स्मार्ट कार्ड ही मान्य,पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट योजना बंद हो जाएगी। 1 अगस्त से महिलाएं केवल पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड के माध्यम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *