दिल्ली : आज 11 बजे होगी वर्चुअल मीटिंग प्रधानमंत्री  ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक.

Spread the love

कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों पर काबू पाने के उपायों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संपूर्ण मंत्रिमंडल की एक बैठक बुलाई है। बैठक में न सिर्फ कैबिनेट स्तर के मंत्री बल्कि स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। वर्चुअल तरीके से बुलाई इस बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से काबू पाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रधानमंत्री विभिन्न राज्यों में महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, ऑक्सीजन की उपलब्धता, वैक्सीन के टीकाकरण की स्थिति और जरूरी दवाइयों की उपलब्धता जैसे अहम विषयों पर भी चर्चा करेंगे। पिछले एक सप्ताह से प्रधानमंत्री लगभग हर दिन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और उठा जाने वाले कदमों पर चर्चा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 10 राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के साथ की थी।


Spread the love
और पढ़े  पेपर लीक- 6 माह में सजा, 10 साल जेल और 1 करोड़ तक जुर्माना, पेपर लीक पर मोदी कैबिनेट की 'सर्जिकल स्ट्राइक'?
  • Related Posts

    अब सड़क पर E20 के खिलाफ होगा आंदोलन, तहसीन पूनावाला ने बताई जगह और तारीख?

    Spread the love

    Spread the loveनीट पेपर लीक के मुद्दे पर हुए आंदोलन के बाद अब टीम भारत के संस्थापक तहसीन पूनावाला ने ई20 ईंधन नीति के खिलाफ नया आंदोलन शुरू करने का…


    Spread the love

    प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्री का पद, प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला जिम्मा

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे एक दिन पहले शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *