टला बड़ा हादसा: गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो धू-धू कर जली, स्कूल-अस्पताल के पास मची अफरा-तफरी

Spread the love

हडोल शहर के बीच रिहायशी क्षेत्र में स्थित एक मोटर गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में बुधवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सोहागपुर थाना क्षेत्र के रीवा रोड स्थित मदन एजेंसी के सामने की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा धुआं और लपटें

जानकारी के अनुसार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने गैराज के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं। इसके बाद तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई आग

बताया गया कि आग वाहन के इंजन वाले हिस्से से शुरू हुई थी। देखते ही देखते स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग की चपेट में पास में खड़ी एक अन्य कार भी आ गई, जिससे उसे भी नुकसान पहुंचा है।

स्कूल और अस्पताल के पास था गैराज

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह मोटर गैराज संचालित हो रहा है, उसके ठीक सामने एक निजी स्कूल और अस्पताल मौजूद है। वहीं गैराज परिसर में भी कई अन्य वाहन खड़े थे। ऐसे में यदि आग फैल जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

समय पर पहुंची दमकल टीम, टला बड़ा खतरा

और पढ़े  MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते दमकल टीम मौके पर पहुंच गई, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। लोगों ने आशंका जताई कि यदि यह घटना स्कूल खुलने के समय होती और परिसर में बच्चे मौजूद रहते, तो गंभीर स्थिति बन सकती थी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने रिहायशी क्षेत्र में संचालित मोटर गैराज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि स्कूल और अस्पताल के समीप इस प्रकार के व्यवसाय के संचालन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जानी चाहिए।


Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love