चम्पावत : जिलाधिकारी चम्पावत नें किया हाई अलर्ट कक्षा 1 से 12 तक सारे स्कुल रहेंगे बंद तीर्थ स्थलों पर लगाई रोक

Spread the love

जिलाधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को मौसम में असामान्य परिवर्तन होने की संभावना है, जिसके लिए सभी एसडीएम, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी, एनएच, पीएमजीएसवाई, लोकनिर्माण विभाग, परवर्तन अधिकारियों समेत सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड़ में रहने की जरूरत है। इसलिए उन्होंने प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरते जाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाए। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिकारियों एवं नामित नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को सभी एम्बुलेंस, ट्रॉमा सेंटर तथा सभी उपकरणों को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अवकाश पर गए सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द करने की घोषणा की। 18 अक्टूबर को कक्षा एक से बारह तक के स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की। आज शाम 6 बजे से नेशनल हाइवे को बंद करने के निर्देश दिए। कहा कि कल की परिस्थितियों को देखते हुए एनएच खोलने पर विचार किया जाएगा। आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव रहेने के निर्देश दिए। श्री पूर्णागिरी, रीठा साहिब समेत सभी धार्मिक यात्राओं को अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी जनपदवासियों से घरों में रहने तथा अनावश्यक यात्रा ना करने की अपील की। जनपद में कार्यरत सभी कर्मकारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। कहा कि किसी भी असामान्य घटना होने पर इसकी सूचना आपदा कंट्रोल रूम में दी जाये


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *