गाजियाबाद के लोनी में बदमाशों ने परिवार के चार सदस्यों को गोलियों से भूना, 3 लोगो की मौत, 1 की हालत गंभीर।

Spread the love

लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ला इलाके में कपड़ा कारोबारी रियाजुद्दीन के घर में अज्ञात बदमाश छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने जमकर लूटपाट की और उसके बाद रियाजुद्दीन, उनके बेटे इमरान और अजहरूद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी। 

बदमाशों ने रियाजुद्दीन की पत्नी फातिमा के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। अजहरुद्दीन की पत्नी अफसाना भी घर पर थी। घटना के दौरान वह बेहोश हो गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले रियाजुद्दीन के अन्य भाई और पड़ोसी आ गए, लेकिन घर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कोई भी घर में नहीं घुस पाया। 

घटना के करीब 20 मिनट बाद अफसाना को होश आया और वह नीचे आई और दरवाजा खोला। इसके बाद लोग अंदर घुसे। पहली मंजिल पर रहीसुद्दीन, इमरान और अजीमुद्दीन थे। दूसरी मंजिल पर अफसाना और उनकी सास फातिमा थी। 

घटना के बाद बदमाश छत के सहारे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई। गाजियाबाद एसएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *