उत्तराखंड/ रामनगर : महिला दरोगा को भाजपा नेता के करीबी से उलझना पड़ा महंगा, 1 घंटे में हुआ तबादला।

Spread the love

रामनगर (नैनीताल)। एक शिकायती पत्र की रिसीविंग को लेकर भाजपा नेता के करीबी से उलझना महिला दरोगा को महंगा पड़ गया। भाजपा नेताओं के कोतवाली में हंगामा करने और एसएसपी से शिकायत करने पर एक घंटे में ही दरोगा का तबादला मल्लीताल थाने में कर दिया गया।
भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि इंदर रावत के करीबी ललित डंगवाल अपने किसी परिजन के साथ रामनगर कोतवाली में तहरीर लेकर गए। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने तहरीर की रिसीविंग देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों सब इंस्पेक्टर पूजा मेहरा के पास गए। आरोप है कि महिला दरोगा ने तहरीर स्वीकार करने से मना किया और चौकी में जाने की बात कही। ललित डंगवाल के अनुसार जब उन्होंने कोतवाली में रिसीव न करने का कारण जाना तो आरोप है कि महिला दरोगा ने तहरीर फाड़ने की धमकी दे डाली। इस पर दोनों में नोंकझोंक हुई। आरोप है कि महिला दरोगा ने कोतवाली में बंद करने की भी धमकी दी। घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता इंदर रावत, राकेश नैनवाल भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने इस पर विरोध जताया और एसएसपी को फोन कर शिकायत की। उन्होंने दरोगा के तबादले की मांग भी की। एसएसपी ने एक घंटे के भीतर ही सब इंस्पेक्टर पूजा मेहरा का तबादला कर दिया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि तबादला मल्लीताल थाने में कर दिया गया है। वहां से पुष्पा बिष्ट को रामनगर कोतवाली भेजा गया है


Spread the love
और पढ़े  भीमताल- कैंची धाम में ध्वस्त होंगे बीस अवैध निर्माण, एसडीएम ने दिए ध्वस्तीकरण के आदेश
  • Related Posts

    नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।

    Spread the love

    Spread the love     नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली काठगोदाम की संयुक्त टीम ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया…


    Spread the love

    देहरादून: फोन इस्तेमाल करने में पहाड़ की महिलाएं पीछे नहीं, पिछले 3 साल में 12% बढ़ा मोबाइल का उपयोग

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड में पहाड़ की महिलाएं भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *