उत्तराखंड : प्रदेश में 14 से 18 मई तक तीन घंटे खुलेंगी परचून की दुकानें जानिए क्या रहेगा समय

Spread the love

कोविड कर्फ्यू के दौरान आज से 18 मई तक हर दिन तीन घंटे राशन की दुकानें (गल्ले की दुकानें) खुलेंगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्यभर में 12 हजार से अधिक राशन की दुकानें नियमित रूप से नहीं खुल पा रही हैं। जबकि फल-सब्जी, दूध-डेरी, मीट, मछली की दुकानें हर रोज सात से दस बजे तक खुल रही हैं
विभागीय मंत्री बंशीधर भगत के मुताबिक राशन विक्रेताओं की मांग पर उन्होंने दुकाने खोलने के संबंध में मुख्यमंत्री से बात की थी। अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी आदेश में कहा गया है सस्ते गल्ले के संचालन के संबंध में नौ मई 2021 के आदेश में संशोधन किया गया है। आदेश में कहा गया है कि अब कोविड कर्फ्यू के दौरान खाद्यान वितरण को सरल बनाने के लिए सस्ते गल्ले की दुकानें 14 से 18 मई तक सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेंगी


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा से 53 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *