उत्तराखंड / देहरादून : इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की धूम जुटेंगे कई फिल्मी सितारे, 17 से होगा आगाज ।

Spread the love

छठे देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (डीआईएफएफ) का आयोजन 17 से 19 सितंबर को राजपुर रोड स्थित सिलवर सिटी मल्टीप्लेक्स में होगा। हर साल की भांति इस बार भी कई शॉर्ट फिल्म, डाक्युमेंटी आदि दिखाई जाएंगी।
यह जानकारी देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह डीआईएफएफ का छठा सीजन है। इससे पहले के डीआईएफएफ के सभी आयोजनों को उत्तराखंड के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। जिससे यह राज्य का सबसे बड़ा आयोजन बन गया है।
जहां कई फिल्मी सितारे आते हैं और तीन दिन तक स्थानीय फिल्म इंडस्ट्री से जुडे़ लोगों के बीच रहकर उनसे अनुभव साझा करते हैं। राजेश शर्मा ने कहा कि डीआईएफएफ हर वर्ष स्थानीय लोगों को मौका देता है कि वे यहां आए एक्टर्स और डायरेक्टर्स से कुछ सीखें। साथ ही यहां की इंडस्ट्री को मुंबई में प्रमोट करें। राजेश ने कहा कि उनको बताते हुए बहुत खुुशी होती है कि यहां के इस फिल्म फेस्टिवल से जुड़े लोगों को मुंबई में काम करने का मौका मिल रहा है। उनका यह मंच यहां के लोगों को प्रमोट करने के काम आया है।

कोविड के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी आयोजन किए जाएंगे
राजेश शर्मा ने कहा कि कोविड के चलते पिछले साल आयोजन नहीं हो पा रहा था, लेकिन इस बार जबकि हालात कुछ बेहतर हैं और फिल्मी हस्तियां भी अब आयोजनों में जाने लगी हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म बेलबॉटम की रिलीज से सभी को प्रोत्साहित किया है कि काम चलते रहना चाहिए। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया कि इस बार डीआईएफएफ के सिलसिले को आगे बढ़ाया जाए।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- मंदतौली संगम के पास नदी में बहे व्यक्ति की तलाश जारी, 3 दिन पहले हुआ था हादसा

उन्होंने कहा कि कोविड के सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए सभी आयोजन किए जाएंगे। इसी के साथ यहां की संस्कृति को जानने का मौका भी फिल्मी सितारों को मिले। इसके लिए हर वर्ष की भांति इस बार भी आंगन बाजार प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय महिलाओं के टैलेंट की झलक होगी। जो भी उत्पाद वे बनाती हैं उनको प्रमोट किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब ‘कुबेर का खजाना’ खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा 3 वर्षों के दान का रिकॉर्ड

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में थाली भेंट की गणना में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए भगवान बदरीनाथ के ”कुबेर के खजाने” तक…


    Spread the love

    उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहने की हिदायत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *