उत्तराखंड / चमोली : अपने ससुराल कैलाश के लिए वाण गांव से विदा हुई मां नंदा देवी।

Spread the love

उत्तराखंड की ईष्ट देवी मां नंदा देवी की कैलाश के लिए 31 अगस्त को घाट के कुरुड़ मंदिर जहां उनका मायका है से विभिन्न पड़ावों में अपने भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देते हुए चलकर नन्दा देवी की लोकजात आज मुंदोली से विदा होकर अपने बारहवें पड़ाव वाण गांव पहुंची।आज वाण गांव से तेरहवें पड़ाव गैरोली पातल के लिए विदा कर दी गई है।मां नंदा देवी का ससुराल का क्षेत्र वाण गांव से प्रारंभ हो जाता है। यहां से मां नंदा देवी के धर्म भाई लाटू देवता लोकजात के मुखिया के रूप में अगवानी करते हैं।

सोमवार को नंदा सस्तमी अमुकता भर्णी तिथि को वेदनी बुग्याल के वेदनी कुण्ड में मां नंदा देवी की पूजा अर्चना की जायेगी।

यह यात्रा हिमालयी कुंभ के नाम से जानी जाती है। वर्तमान में चल रही लोकजात को लोगों द्वारा आयोजित की जाती है।और यह प्रति वर्ष आयोजित की जाती है।प्रतैक बारह वर्षों में राजजात का आयोजन होता है जिसे टीहरी के राजा के द्वारा आयोजित की जाती है।यह यात्रा 360 कीलोमीटर की विकट यात्रा है।जो रूपकुंड और होमकुंड तक जाती है।इस राजजात यात्रा देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। शासन-प्रशासन की पूरी देखरेख में यात्रा का प्रबंधन रहता है।

लोकजात आज गैरोली पातल में रात्रि विश्राम करेगी। सैंकड़ों लोकजात के यात्री भी मां नंदा की जयकारों के साथ मां नंदा देवी के साथ चल रहे हैं।घाट क्षेत्र मायका और पिंडर घाटी के बधाण नंदा देवी का ननिहाल क्षेत्र है।कुरूड के गौड़ ब्राह्मण नंदा देवी के मुख्य पुजारी होते हैं।और वे ही लोकजात और राजजात के मुख्य कर्ताधर्ता रहते हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड- रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस: CM धामी और रेल मंत्री ने किया वर्चुअल फ्लैग ऑफ, हफ्ते में दो दिन चलेगी ट्रेन

Spread the love
  • Related Posts

    बदरीनाथ में चढ़ावा हेराफेरी: अब ‘कुबेर का खजाना’ खंगालेगी पुलिस, BKTC से मांगा 3 वर्षों के दान का रिकॉर्ड

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में थाली भेंट की गणना में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पुलिस जांच का दायरा बढ़ाते हुए भगवान बदरीनाथ के ”कुबेर के खजाने” तक…


    Spread the love

    उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सतर्क रहने की हिदायत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *