उत्तराखंड : खेल दिवस 2021 – क्रास कंट्री रन में दौड़े मुख्यमंत्री धामी, प्रतिभागियों का बढ़ाया हौसला

Spread the love

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर देहरादून में खेल विभाग और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रास कंट्री रन का आयोजन किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए सीएम धामी ने भी कुछ दूर तक जॉगिंग की। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए खेल दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमें खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैनशिप होनी चाहिए। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढ़ते हैं कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे।

और पढ़े  देहरादून: गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड, झारखंड के फरार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, पोस्टर जारी

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *