उत्तरप्रदेश : लखनऊ सहित 217 शहरों में मिलेगी मुफ्त वाईफाई की सुविधा, आदेश जारी

Spread the love

नगर निगम वाले 17 शहरों समेत उत्तर प्रदेश के 217 शहरों में लोगों को मुफ्त वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नगर विकास विभाग ने नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें बड़े शहरों में दो स्थानों पर व छोटे शहरों में एक स्थान पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा की व्यवस्था करने को कहा गया है।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन शहरों में फ्री वाईफाई की सुविधा पहले से है, लेकिन उसमें खामियां होने से लोग इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन खामियों को तत्काल ठीक कराएं। प्रदेश सरकार ने नगर निगम वाले लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, अलीगढ़ आगरा, झांसी बरेली, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, मथुरा-वृंदावन और फिरोजाबाद के अलावा 200 नगर पालिका परिषद वाले शहरों में भी यह सुविधा प्रदान कराने की योजना तैयार की है।

फ्री वाईफाई की सुविधा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी, ब्लॉक व रजिस्ट्रार ऑफिस के आसपास दी जाएगी। इसके लिए स्थान चिह्नित करने को कहा गया है। नगरीय निकाय इस सुविधा के लिए इंटरनेट कंपनियों से करार करेंगे। अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि इस सुविधा पर आने वाला खर्च स्मार्ट सिटी परियोजना या फिर नगरीय निकाय अपने स्रोत से उठाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या के लिए DTC चलाएगी 50 AC बसें, परिवहन मंत्री ने की घोषणा
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *