उत्तर प्रदेश : मायावती ने बसपा से पांचवां उम्मीदवार घोषित किया, जानिए किसे मिला टिकट ।

Spread the love

बसपा ने लखनऊ बख्शी का तालाब विधानसभा सीट से सलाहुद्दीन सिद्दीकी को प्रभारी उम्मीदवार घोषित किया है। बसपा इसके पहले लखनऊ के चार विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

लखनऊ के पैकरामऊ लॉन कुर्सी रोड पर आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में यह घोषणा की गई। इसके पहले मोहनलालगंज से देवेंद्र कुमार पासी, लखनऊ उत्तर से सरवर मलिक, लखनऊ पश्चिम से कायम रजा और सरोजनी नगर से जलीस खान को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। मुख्य सेक्टर प्रभारी भीमराव अंबेडकर, नौशाद अली और लखनऊ के जिला अयक्ष अखिलेश अंबेडकर ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करें और बसपा सरकार में किए गए कामों के बारे में जानकारी दें। उन्हें बताएं कि बसपा सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर थी और सभी वर्गों के लिए काम हुआ।
सरकार पुलिस व्यवस्था में सुधार लाए: मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा सरकार पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था काफी खराब है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। सरकार को पुलिस व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए। गोरखपुर के बाद आगरा की घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली से भाजपा सरकार कठघरे में घड़ी हो गई है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि आगरा में पुलिस कस्टडी में सफाई कर्मी की हुई मौत की घटना अति दुखद है। इस घटना के संबंध में गयाचरण दिनकर के नेतृत्व में बसपा का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को आगरा जाकर घटना के दोषियों को सजा व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने आदि को लेकर पीड़ित परिवार व प्रशासन से मिला।

और पढ़े  प्रयागराज:- शहर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने का हल्ला, पंप पर लगी लंबी लाइन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पुलिस द्वारा होटल में एक व्यापारी की हुई दुखद हत्या के बाद अब आगरा में पुलिस कस्टडी में एक दलित सफाईकर्मी की हुई मौत से वर्तमान भाजपा सरकार पुनः कठघरे में खड़ी है। अतः सरकार अपनी पुलिस व्यवस्था में जरूरी सुधार लाए।


Spread the love
  • Related Posts

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love

    UP सरकार ने पुच एआई का 25 हजार करोड़ का एमओयू किया रद्द, विश्वसनीय नहीं मिले वित्तीय स्रोत

    Spread the love

    Spread the loveनिवेश के बड़े दावे करने वाली पुच एआई कंपनी के साथ 23 मार्च 2026 को साइन हुए एमओयू को उत्तर प्रदेश सरकार ने रद्द कर दिया है। इन्वेस्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *