अयोध्या : सांसद लल्लू सिंह ने की रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात, रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देने की की मांग

Spread the love

मुलाकात के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री को रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा देकर उसके विकास तथा पूर्वोत्तर रेलवे से उत्तर रेलवे में शामिल किये जाने, फैजाबाद जंक्शन का पुर्ननिमार्ण व सौन्दर्यीकरण, फैजाबाद मालगोदाम का सलारपुर स्थानांतरण,फैजाबाद व अयोध्या से नई ट्रेनों के संचालन, अयोध्या रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति, फैजाबाद व अयोध्या रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पद सृजन, अयोध्या जनकपुर को रेल सेवा से जोड़ने के सन्दर्भ में पत्र सौंपा। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि ट्रेन के माध्यम से देश के विभिन्न भागों के श्रद्धालुओं को अयोध्या आगमन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए नई ट्रेनों के संचालन की मांग की गयी है। जिसमें अयोध्या/फैजाबाद से
चित्रकूट इण्टरसिटी ट्रेन, अयोध्या/फैजाबाद से सीतामढ़ी, अयोध्या/फैजाबाद से जगन्नाथपुरी, अयोध्या/फैजाबाद से माता वैष्णों देवी, अयोध्या/फैजाबाद से द्वारिका गुजराज, अयोध्या/फैजाबाद से नई दिल्ली शामिल है। इसके साथ में रामघाट हाल्ट को पूर्ण स्टेशन का दर्जा प्राप्त हो जाने से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को काफी आसानी होगी।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली: रोड रेज में FIR को सुप्रीमकोर्ट में चुनौती, कहा-चढ़ावा चोरी की खबरों के चलते किया जा रहा परेशान
  • Related Posts

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the love        जानकी घाट स्थित भारत प्रसिद्ध गी, संत परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र श्री राम बाभा कुंज में विराजमान श्री सीता राम जी महाराज की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *