अयोध्या : रामलाल का मंदिर निर्माण के लिए राफ्ट बनाए जाने की प्रक्रिया देर रात्रि से शुरू..

Spread the love

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में श्री रामलाल का मंदिर निर्माण के लिए राफ्ट बनाए जाने की प्रक्रिया देर रात्रि से शुरू कर दिया गया है।इस मंदिर निर्माण के लिए बने फाउंडेशन पर 15 ब्लॉक बनाए जाने के साथ एक न्यूनतम तापमान मैं तैयार किए जा रहे मसाले से भराई का कार्य शुरू कर दिया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि रात में ही मसाले की भराई का कार्य किया जाएगा।राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण के लिए अप्रैल से पत्थरों को लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। लेकिन उसके पहले मंदिर निर्माण के फाउंडेशन को तैयार करने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। निर्माण स्थल पर 40 फुट गहरे नींव भराई के बाद 1.50 मीटर ऊंचे राफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। जिसे अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा तो वही नवंबर माह से प्लिंथ निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा जिसे 4 माह में पूरा करने का दावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया है। जिसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा।वही राम मंदिर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का कहना है कि फाउंडेशन का दूसरा चरण प्रारंभ हो गया है कल रात्रि को 8:30 बजे शुरू किया गया है बहुत बड़ी मशीनें आई हुई हैं और उन्होंने लगभग 10 घंटे में 285 घन मीटर कंकरीटिंग कर दिया है। कहा कि हर चीज ऑटोमैटिक है।सामान्यताः 10 मिनट में एक कंटेनर यानी 6 क्यूबिक मीटर कंकरीटिंग कर रहा था। इसके लिए 5 कंटेनर चल रहे थे। वही कहा कि यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा अभिलक्षण था। उस समय रात्रि 12:00 बजे तक वहां मौजूद था। राफ्ट निर्माण के लिए 15 ब्लॉक बनाए जाएंगे और एक रात्रि के अंदर एक ब्लॉक पूरा होगा है। वही कहा कि अगला कार्य करने के लिए 2 से 3 दिन का समय लगेगा तो भी कोशिश है कि यह कार्य अक्टूबर में ही पूरा कर लिया जाए और इस प्रकार 30 अक्टूबर तक राफ्ट निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।अप्रैल के बाद पत्थरों का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

और पढ़े  हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *