अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी 2022 में अयोध्या सीट से लड़ सकते हैं चुनाव.- सूत्र

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या के प्रति लगाव और अयोध्या में लगातार होने वाले उनके दौरे को लेकर इससे यह संकेत मिला है, कि शायद अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 में सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों से मिली सूचनाओ के मुताबिक अयोध्या में 2 दर्जन से अधिक दौरे हो चुके है। और उनके द्वारा शुरू की गई अयोध्या के विकास की योजनाएं चुनाव के मुख्य आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। ऐसे में यहां के वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी अगर अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे. तो यह हमारे और अयोध्या वासियों के लिए सौभाग्य की बात होगी।और हम यह सीट मुख्यमंत्री के नाम पर छोड़ देंगे।अयोध्या विधानसभा से वर्तमान भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया, कि अगर मुख्यमंत्री जी अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो यह अयोध्या की जनता के लिए गर्व की बात होगी.अयोध्या वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।संतो महंतों के लिए सौभाग्य की बात है। वैसे भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अयोध्या को लेकर बेहद संवेदनशील है. अयोध्या में दिनों दिन हो रहे विकास कार्य इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अयोध्या के विकास को लेकर कितना गंभीर है। अगर वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित रूप से अयोध्या के विकास को और बल मिलेगा। वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भले मैं यहां से वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से विधायक हूं लेकिन अगर मुख्यमंत्री जी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगे तो हम सभी उनके लिए प्रचार करेंगे और प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की बीजेपी की सरकार बनेगी।

और पढ़े  Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार दंपती समेत 3 की मौत, तीन लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर निवासी सनी कुमार…


    Spread the love

    रामपुर के स्वार में एनआईए का छापा, संदिग्ध आतंकी फैजान और उसके दोस्त के घर खंगाले गए सुराग

    Spread the love

    Spread the loveगुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम रविवार सुबह स्वार इलाके में पहुंची। एजेंसी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *