अयोध्या : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राम के द्वार दीपों से श्रृंगार, इस बार 7.50 लाख दीप जलाकर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड ।

Spread the love

इस बार का दीपोत्सव रामनगरी के लिए खास होने जा रहा है। इसमें राममंदिर निर्माण की खुशी तो झलकेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। प्रशासनिक हलके में भी माना जा रहा है कि राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री के हाथों प्रस्तावित हजारों करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का कार्य दीपोत्सव में हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीपोत्सव में शामिल होने की संभावना से अयोध्या में खुशी की लहर है। संत समाज ने भी मोदी से दीपोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं, इस बार तमाम राजनीतिक एवं फिल्मी हस्तियां भी दीपोत्सव में शामिल होकर भव्यता बढ़ाएंगी तो 7.50 लाख दीप जलाने का नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है।
योगी सरकार ने 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज किया था। तब से हर साल दीपोत्सव की भव्यता बढ़ती गई। अब योगी सरकार के पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव को अलौकिक व ऐतिहासिक बनाने पर मंथन हो रहा है। साथ ही राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी भी दीपोत्सव के जरिए बयां हो, कुछ ऐसी योजना है।

इसी को लेकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि योगी सरकार के पांचवें दीपोत्सव के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं। पिछली बार नरेंद्र मोदी 05 अगस्त 2020 को राममंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कराने के लिए अयोध्या आए थे। तब भी यह अटकलें थी वे अयोध्या को हजारों करोड़ की सौगात दे सकते हैं, लेकिन उनकी वह यात्रा पूरी तरह से धार्मिक रही।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला- जानिए क्या लिखा FIR में?, राममंदिर चढ़ावा चोरी के नौ आरोपी, जिसका नाम अज्ञात में वो कौन

अब यदि दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आते हैं तो रामनगरी को करोड़ों की योजनाओं की सौगात मिलनी तय है। पीएम के आगमन को लेकर अभी कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, फिर भी जिस तरह भूमिपूजन में अयोध्या सजी-धजी थी कुछ उसी तरह एक बार फिर से रामनगरी में त्रेतायुग को जीवंत करने की तैयारी चल रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं…


    Spread the love

    प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *