अयोध्या : पशु तस्कर व पुलिस टीम पर ट्रक की भिड़ंत

Spread the love

अयोध्या के लखनऊ गोरखपुर हाइवे एनएच 27 रौनाही टोल प्लाजा के पास पशु तरस्करों की सूचना पर पुलिस चेकिंग के दौरान बड़ी घटना घट गई। पशु तस्करों की वाहन को चेक कर रही पुलिस टीम पर ट्रक की टक्कर से एक व्यापारी की मौत हो गई वही चेकिंग कर रहे एक दरोगा गजेंद्र ,सिपाही उपेंद्र ट्रक ड्राइवर रूप नारायण बुरी तरह घायल हो गए। हुआ यूं कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि पशु तस्कर एक ट्रक में कुछ पशुओं की तस्करी कर रहे है । उनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने एनएच 27 पर चेकिंग लगाई और पशु से लदी ट्रक को रोक लिए । अभी पुलिस टीम ट्रक के साथ चल रहे व्यापारी से कागजात को चेक कर रही थी कि तभी पीछे से एक दूसरी तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मारदी। जिसमे जानवरों की खरीद फरोक्त करने वाले व्यापारी नूर मोहम्मद की मौत हो गई। चेकिंग कर रहे एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही के अलावा ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए।मृतक व्यापारी हरदोई जनपद का निवासी था।सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां सिपाही की नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रिफर किया गया। दोनो ट्रकों को पुलिस ने कष्टडी मे ले लिया है। पीछे से आने वाली ट्रक का चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया है।मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर आर के चतुर्वेदी ने बताया कि सिपाही उपेंद्र को लखनऊ रेफर किया गया है. घायल दरोगा और ट्रक ड्राइवर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़े  लगातार बारिश से भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने चारधाम तीर्थयात्रियों को श्रीनगर में रोका

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून -राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहरादून की वीआईपी पोश कॉलोनी में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध संरचना को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई थी,…


    Spread the love

    देहरादून- अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, SIR के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में अब चुनाव आयोग की अनुमति के बिना प्रशासनिक अफसरों के तबादले नहीं होंगे। आयोग के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते यह व्यवस्था लागू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *