अनलॉक की तरफ दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आज से खुलेगे 50 फीसदी लोगों के साथ जिम, योग केंद्र और बैंक्वेट हॉल।

Spread the love

दिल्ली में अनलॉक -5 के तहत आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर आधी क्षमता के साथ जिम, फिटनेस सेंटर और योग केंद्र खोलने की इजाजत रहेगी। हालांकि महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकतर योग संस्थानों ने फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं ही जारी रखने का फैसला लिया है। उधर, जिम और बैंक्वेट हॉल संचालक रविवार को तैयारियों में व्यस्त रहे।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेशों के तहत बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटल और कोर्ट में अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में शादी की जा सकेगी। हालांकि बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि डीडीएमए के आदेशों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि अब उनके पास किसी समारोह की बुकिंग नहीं है।
डीडीएमए ने जिम, फिटनेस सेंटर, योग केंद्र और योग इंस्टीट्यूट भी क्षमता से 50 फीसदी लोगों की अधिकतम मौजूदगी की शर्त के साथ खोलने की इजाजत दी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की जिम्मेदारी संचालकों की होगी। सभी जिला उपायुक्तों ने निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, वहीं पुलिस भी रैंडम जांच करेगी। कहीं कोविड नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।

अनलॉक-5 में जिलाधिकारियों को रैंडम कोविड जांच का निर्देश दिया गया है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। साप्ताहिक बाजारों को भी एक जोन में एक दिन में एक बाजार खोलने की मंजूरी जारी रखी गई है। निर्देश में कहा गया है कि साप्ताहिक बाजार किसी सड़क के किनारे नहीं बल्कि स्कूल कैंपस या मैदान मे ही लगाने की अनुमति होगी। सिनेमाघर, मनोरंजन पार्क, एम्यूजमेंट पार्क, स्वीमिंग पुल को अनलॉक-5 में भी खोलने की इजाजत नहीं मिली है। साथ ही राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक रैलियों, सामूहिक कार्यक्रमों पर पाबंदी जारी रखी गई है। 

और पढ़े  "वंदे मातरम" बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण, कितनी होगी सजा?

दिल्ली मेट्रो, डीटीसी की बसें, कैब-टैक्सी, ऑटो व अन्य सार्वजनिक कॉमर्शियल वाहन 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ चलती रहेंगी। निजी व सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पूर्ववत खुलेंगे। मेट्रो में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उम्मीद थी कि खड़े होकर यात्रा को मंजूरी मिलेगी मगर आदेश में इसपर पाबंदी जारी रखी गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीमकोर्ट- आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को अंतरिम राहत, SC ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक

    Spread the love

    Spread the loveकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आय से अधिक संपत्ति के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है।…


    Spread the love

    आज से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसकी शुरुआत लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के उन इलाकों से होगी, जहां सर्दियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *