यूट्यूबर्स और चैनल मेरे घर में जबरन घुसे-: CJP प्रवक्ता सौरव दास को किस बात का डर?

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास ने अपने परिवार के लिए गंभीर सुरक्षा खतरे का दावा किया है। उनका आरोप है कि कई यूट्यूबर्स और मीडिया रिपोर्टरों ने उनके घर में जबरन घुसपैठ की और अंदर से वीडियो बनाकर प्रसारित किए।

सौरव दास ने क्या-क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा कि मीडिया चैनलों और यूट्यूबर्स द्वारा घर के अंदर से विजुअल्स दिखाना न केवल उनकी निजता का हनन है, बल्कि उनके परिवार के लिए गंभीर सुरक्षा खतरा भी है। दास ने चेतावनी दी कि यदि इन वीडियो को देखकर असामाजिक तत्व उनके घर पर हमला करते हैं, तो इसके लिए ये यूट्यूबर्स और उनके ट्रोल हैंडलर्स सीधे जिम्मेदार होंगे।
दास ने यह भी दावा किया कि लगभग 15 से 20 लोग सुबह उनके घर पहुंचे। कुछ लोग तो रात से ही बाहर जमे हुए थे। इन वीडियोज ने असामाजिक तत्वों और गुंडों को सक्रिय कर दिया है, जिससे घर में रहने वाले सभी लोगों की सुरक्षा जोखिम में पड़ गई है।
जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन से क्या है कनेक्शन?
सीजेपी प्रवक्ता ने कुछ वीडियो लिंक भी साझा किए। इन वीडियो में यूट्यूबर्स उनके आवास के बाहर खड़े होकर उनकी निजी जिंदगी, संपत्ति और जंतर-मंतर पर हुए 36 दिनों के छात्र आंदोलन में उनकी भूमिका पर चर्चा कर रहे थे। गौर करने वाली बात यह है कि इसी छात्र आंदोलन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। जिस वक्त यह पूरी घटना घटी, सौरव दास महाराष्ट्र में पार्टी की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने गए थे। वह घर पर मौजूद परिजनों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।
क्या रंग लाएगी विपक्षी दिग्गजों की राजनीति?
इस घटना पर देश की सियासत भी गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि वह इस मामले को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में तुरंत उठाएंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सत्ता पक्ष का असली चेहरा करार दिया।

और पढ़े  जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

सीजेपी की भूमिका क्या? 
यह पूरा विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब सीजेपी नेता महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो दिवसीय रणनीतिक बैठक कर रहे हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त ‘प्रेशर ग्रुप’ के रूप में काम करेगा। उन्होंने संकेत दिए कि संगठन झारखंड के छात्र आंदोलनों से जुड़कर देश भर में अपनी गतिविधियों का विस्तार करेगा।

  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…