पौडी- रांसी स्टेडियम में आयोजित योग बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

आरोग्य रहने के लिए योग है बेहद जरूरी : डॉ. धन सिंह रावत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  शहीद जसवंत सिंह रावत  रांसी स्टेडियम पौड़ी में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत  ने दीप प्रज्वलित कर योगा का शुभारंभ किया। योगा में  विभिन्न लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्रासन, ताड़ासन, योग ध्यान सहित विभिन्न योग क्रियाओं के अभ्यास करते हुए उनके शरीर के लिए फायदे बताए। 


     मा. मंत्री डॉ. रावत ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर चर्चा करते हुए योग को जीवनशैली में शामिल करने को कहा । उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-नियंत्रण भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है, जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक डिग्री कॉलेज में एक-एक योगा प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी और प्रदेश के 1800 वैलनेस सेंटरों में भी योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
     स्थानीय विधायक ने कहा कि नियमित रूप से योग करना चाहिए, जिससे मन व शरीर स्वस्थ रह सकेगा। कहा कि इसी तरह हर रोज लोगों को अपने-अपने घरों में योगा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार के सभी सदस्यों को भी योग के प्रति जागरूक करें।
       गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

और पढ़े  देहरादून- जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और CM करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी

कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *