अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या,हनुमानगढ़ी और रामलला के किये दर्शन ||

अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या,हनुमानगढ़ी और रामलला के किये दर्शन ||

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किया और इसके बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
करीब साढ़े चार घंटे नगर में रहने के दौरान वह यहां चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मोदी 30 दिसंबर को करेंगे अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ-
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि पीएम 30 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

सांसद ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन का शुभारंभ भी 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। अयोध्या दुनिया की सुंदरतम नगरी बन रही है। हजारों करोड़ों की योजनाएं अयोध्या में तेजी से आकर ले रही है। अयोध्या रेलवे स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ स्टेशन बनानेबपर काम हो रहा है। अभी पहले फेज का काम चल रहा है प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या रेलवे स्टेशन के दूसरे फेज का काम शुरू होगा।

और पढ़े  शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…