अयोध्या:- श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने किये रामलला के दर्शन.

अयोध्या:- श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने किये रामलला के दर्शन.

90 के दशक के धारावाहिक रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले फिल्म अभिनेता अरुण गोविल शनिवार को रामलला के दरबार पहुंचे तो भावुक हो उठे। रामलला का दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में रामायण धारावाहिक की भी अहम भूमिका रही।

धारावाहिक के जरिए भगवान श्रीराम की महिमा को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया जो मंदिर आंदोलन का आधार भी बना। उन्होंने कहा कि बहुत समय से इच्छा थी कि अयोध्या के रामलला का दर्शन किया जाए अयोध्या हमारे धर्म संस्कृति का केंद्र बिंदु है यहां आना निश्चित रूप से सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि रामायण का एक-एक शब्द, दोहा और चौपाई अमृत के समान है। इसको जितनी बार पढ़िए हर बार इसके अलग-अलग अर्थ निकलते हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने हर वर्ग को गले लगाया उसके पीछे यही संदेश था कि समाज में सबकी सहभागिता होती है। आज जो राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसके पीछे 500 सालों का संघर्ष है। लाखों लोगों का बलिदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से मंदिर निर्माण को अपने हाथों में लिया है और इसको प्रमुखता दी है इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। रामचरितमानस व हनुमान चालीसा को लेकर विवाद खड़ा करने वालों पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आप को लाइमलाइट में लाने के लिए ऐसा करते हैं। बताया कि वे अयोध्या पर आधारित फिल्म की शूटिंग के लिए अयोध्या आए हैं। फिल्म में राम मंदिर आंदोलन का इतिहास दर्शाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फिल्म में वे एक सन्यासी की भूमिका में है जिसकी दिली इच्छा है कि राम मंदिर बने और वह अपने राम का दर्शन कर पाए। उन्होंने अयोध्या के विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की।

और पढ़े  वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…