X: भारत में अचानक डाउन हुआ एक्स, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में सर्विस ठप,परेशान हुए यूजर्स

Spread the love

5 फरवरी को भारत में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) शाम 4 बजे अचानक डाउन हो गया। डाउन रिपोर्ट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, एक्स वेबसाइट यूजर्स इस समस्या से सबसे ज्यादा परेशान हैं, वहीं कुछ यूजर्स को ये दिक्कतें एप में आ रही हैं।

बेबसाइट यूजर्स परेशान
डाउन डिटेक्टर के अनुसार, लगभग 64 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट में समस्या रिपोर्ट की है, जबकि 23% यूजर्स ने एप में परेशानी की बात कही है। वहीं, 13% लोगों का कहना है कि उन्हें लॉगइन या लॉगआउट में दिक्कतें आ रही हैं। भारत में X के डाउन होने की सबसे ज्यादा रिपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू और चेन्नई से दर्ज कराई गई हैं।

एक्स वेबसाइट पर पेज रिफ्रेश होने में समस्या आ रही है। यूजर्स के मुताबिक, पेज रिफ्रेश करने पर “Something went wrong. Try reloading” का मैसेज दिख रहा है।

इंस्टाग्राम भी हुआ डाउन
बता दें कि 5 फरवरी की सुबह, इंस्टाग्राम भी कुछ देर के लिए दुनियाभर में डाउन रहा। इस आउटेज का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर देखा गया जो कंप्यूटर या ब्राउजर के जरिए इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश कर रहे थे। ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक करीब 10,000 से अधिक यूजर्स इस समस्या की शिकायत दर्ज करा चुके थे। हालांकि इस मामले में इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की ओर से अभी तक खराबी के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इंस्टाग्राम के वेबसाइट पर दिखा असर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह समस्या इंस्टाग्राम के मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों पर दिख रही थी। हालांकि, ब्राउजर पर चलने वाली वेबसाइट पूरी तरह बंद हो गई थी। कई लोगों ने वेबसाइट में लॉनइन एरर और फीड पर दिख रहे ‘सॉरी, समथिंग वेंट रॉन्ग’ के मैसेज का स्क्रीन शॉट शेयर कर हाल बयां किया।

और पढ़े  राहुल गांधी- नासिक कोर्ट ने वीर सावरकर टिप्पणी का मानहानि मामला किया बंद, शिकायतकर्ता ने वापस लिया केस

Spread the love
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी- असम और बंगाल को PM देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम और पश्चिम बंगाल में कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत…


    Spread the love

    इन 7 राज्यों को मिलेगी राहत: गैस की किल्लत पर काबू पाने की कोशिश, बठिंडा रिफाइनरी ने बढ़ाया तीन गुना उत्पादन

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब में एलपीजी किल्लत के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिलों में रसोई व व्यावसायिक सिलिंडरों के लिए मारामारी का माहौल है। इसी के मद्देनजर बठिंडा स्थित गुरु…


    Spread the love