महिला टी20: आज से महिला क्रिकेट विश्वकप का आगाज, गूगल ने अपने सर्च इंजन के होमपेज पर बनाया शानदार डूडल

 

महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज आज से हो रहा है। संयुक्त अरब अमीरात 2024 में महिला टी20 विश्व कप के नौवें संस्करण की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें दुनिया के विभिन्न हिस्सों से दस टीमें भाग लेंगी।

इस खास मौके पर क्रिकेट में महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य को सम्मानित करने के लिए गूगल ने अपने सर्च इंजन के होमपेज पर डूडल बनाया है। आज गूगल का डूडल इस टूर्नामेंट की प्रतिभागियों को समर्पित किया है। इस बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट की शुरुआत आज बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से हो रही है।

इस टूर्नामेंट का प्रारूप इस प्रकार होगा कि दस टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में पांच टीमें होंगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी, जिसमें सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका हैं, जबकि ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें हैं।

और पढ़े  बंगलूरू: फाइव स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत, जांच जारी
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…