सुहागरात पर बीवी बोली..’मुझे छूना नहीं…मैं किसी और की’,बात सुन शौहर के उड़े गए होश, पुलिस से बोला- मुझे बचा लें

बरेली में निकाह के बाद घर आई दुल्हन ने सुहागरात पर अपने शौहर से ऐसी बात बोल दी, जिससे उसके होश उड़ गए। युवक का आरोप है कि बीवी ने उससे दूरी बना ली और कहा कि उसे छूना नहीं। अगर उसे छुआ तो वह जहर खा लेगी। युवक ने जब उसके घरवालों को यह बातें बताईं तो उन्होंने समझाने की बजाय उसे ही धमकी दे डाली। पीड़ित ने बीवी और उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बारादरी क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि इसी साल जनवरी में उसका निकाह हुआ। सुहागरात पर बीवी ने जब उसे छूने से इनकार किया तब उसे पता चला कि उसका किसी और से अफेयर है। बीवी ने कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। घरवालों के दबाव में आकर उससे शादी है। उसे छूना भी नहीं और यह बात किसी से कहना भी नहीं। इस पर उसने बीवी से शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

बीवी कहती है- मुझे छोड़ दो 
पीड़ित युवक का आरोप है कि जब यह बात उसने बीवी के घरवालों को बताई तो उन्होंने उसे धमकाया। घर आकर गाली-गलौज की। पीड़ित ने बताया कि बीवी के घरवाले आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। घरवाले बीवी को साथ रखने का दबाव बना रहे हैं, जबकि बीवी कहती है कि मुझे छोड़ दो। इसकी जिम्मेदारी भी तुम लोगे, मैं अपने घरवालों से नहीं कहूंगी। ऐसे में वह बीच में फंस गया है।

युवक का कहना है कि पत्नी व उसके घरवालों के चक्कर में वह और उसके परिजन मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके हैं। पत्नी आत्महत्या करने की धमकी देती है। पिता को छेड़खानी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देती है। युवक ने बताया कि मां दिल की मरीज है। जब मेरी शादी हुई है। वह रो रही है। पत्नी के भाई और रिश्तेदार उसे जान की मारने की धमकी दे रहे हैं। युवक ने आरोपियों से बचाने की गुहार लगाई है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…