सड़क का चौड़ीकरण कार्य- शाहजहाँपुर: भूमि अधिग्रहण के भुगतान पर मुख्यमंत्री का आदेश बेअसर, पिछड़ेंगे विकास कार्य

Spread the love

 

 विकास परियोजनाओं के लिए जिले में अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान अब भी लटका है, जबकि मुख्यमंत्री ने 15 मार्च तक अफसरों को प्रक्रिया पूरी करने का समय दिया था। इसके बाद भी ढिलाई बरती गई। ऐसे में निर्माण कार्यों के पिछड़ने का अंदेशा है।

निगोही मार्ग पर गांव सतवां बुजुर्ग से बीसलपुर तक 46 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए पेड़ों का कटान हो गया है। प्रशासन ने निजी और सरकारी जमीन का 90 प्रतिशत करीब 5600 लोगों की 135 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत किया है। इसमें सदर तहसील के आठ गांव और तिलहर तहसील के 23 गांव शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की पत्रावलियों की जांच चल रही है। इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

वहीं, नियामपुर तिराहा रिंग रोड से खुटार सीमा तक जिले की सीमा में लखनऊ-पलिया हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए करीब 5500 किसानों से 134.56 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई थी। इसके कुल भुगतान की रकम 211.43 करोड़ रुपये है। इसमें से 134.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। अब भी 1300 किसानों का 27.43 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 13 फीसदी भुगतान बकाया है। इसकी प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ मामलों में विवाद था। उनको निपटाया जा रहा है। जल्द ही सभी का भुगतान प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।

——-

गंगा एक्सप्रेस-वे पर औद्योगिक गलियारा अटका

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे जलालाबाद के गांव गुलड़िया में औद्योगिक गलियारे का निर्माण होना है। यहां पर 102 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता है। इसमें से तीन हेक्टेयर जमीन सरकारी मिल गई। 99 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें से अब तक 87 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो पाया है। अभी 12 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण बकाया है। 75 करोड़ के भुगतान में अभी तक 51.15 करोड़ का भुगतान हो पाया है। भुगतान और अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से औद्योगिक गलियारा का निर्माण रुका हुआ है।

———

और पढ़े  शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

कटरा-खुदागंज मार्ग के अधिग्रहण और भुगतान का कार्य पूरा

मैनपुरी के बेबर व कटरा से खुदागंज होते हुए पीलीभीत को जोड़ने वाले मार्ग का वर्तमान में चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर खुदागंज में भुंडी घाट स्थित गर्रा नदी पर शाहजहांपुर और पीलीभीत को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन पुल के आसपास भुंडी और भुंडा गांव में आबादी क्षेत्र में 15 आवासों का अधिग्रहण का कार्य पूरा करने के बाद भुगतान कर दिया गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में अब कोई बाधा नहीं रह गई है।

——
जिले में विकास के लिए जो भी परियोजनाएं चल रही हैं, उनके लिए भूमि अधिग्रहण और भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर लें।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

सतवां बुजुर्ग से बीसलपुर तक इसी सड़क का चौड़ीकरण कार्य होना है। संवाद


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love