विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दिनेश कार्तिक ने की संन्यास की घोषणा, इस तरह कोच और फैंस को दिया धन्यवाद

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दिनेश कार्तिक ने की संन्यास की घोषणा, इस तरह कोच और फैंस को दिया धन्यवाद

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। शनिवार को अनुभवी खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए इसका एलान किया। उन्होंने भावुक पोस्ट के जरिए फैंस र कोच को धन्यवाद दिया। आज वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह आईपीएल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इस सीजन अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेला था।

राजस्थान के खिलाफ खेला आखिरी आईपीएल मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2024 में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 22 मई को खेला था। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें गले लगाया था और भविष्य के बीच शुभकामनाएं दी थीं। इस सीजन उन्होंने 15 मैचों में 187.35 के स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले थे।

और पढ़े  IND vs PAK- पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला,देखें प्लेइंग-11
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…