दंगाइयों की पिटाई से अखिलेश को दर्द क्यों? डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तीखा पलटवार

Spread the love

उत्तर प्रदेश में जगह-जगह हुई हिंसा के बाद सियासी दलों में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव आमने-सामने हैं.
उत्तर प्रदेश में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जिलों में हुई हिंसा का मामला बढ़ता ही जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दंगे के आरोपियों के साथ सख्ती से पेश आया जाए. जिसके बाद एक्शन मोड में आई पुलिस आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. प्रशासन ने मुख्य आरोपी जावेद पंप का अवैध निर्माण ध्वस्त किया है. जिसपर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था कि ये कहां का इंसाफ है कि जिसकी वजह से देश में हालात बिगड़े और दुनिया भर में सख्त प्रतिक्रिया हुई, वो सुरक्षा के घेरे में हैं. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को बिना वैधानिक जांच-पड़ताल बुलडोजर से सजा दी जा रही है. इसकी अनुमति न हमारी संस्कृति देती है, न धर्म, न विधान, न संविधान. जिसके जवाब केशव प्रसाद मौर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा कि पिटाई दंगाइयों.. पत्थरबाजों की होती है, दर्द श्री अखिलेश यादव जी को होता है, कारण क्या है? बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग का वाकया खूब सुर्खियों में छाया रहा था. सदन के दौरान दोनों नेताओं में हुई जुबानी जंग का वीडियो भी वायरल हुआ था.
बता दें कि भारी पुलिस तैनाती के बीच प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने रविवार को हिंसा के कथित मास्टरमाइंड का घर ढहा दिया. एक दिन पहले सहारनपुर में दंगा करने के आरोपी दो लोगों की संपत्तियों को भी तोड़ा गया था, जहां पथराव भी हुआ था. प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के अवैध रूप से निर्मित आवास पर कार्रवाई की गई है
प्रयागराज में पीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि जावेद अहमद का घर – जेके आशियाना – प्रयागराज के करेली इलाके में स्थित है. पुलिसकर्मी और एक जेसीबी मशीन सुबह करीब 10.30 बजे करेली पुलिस स्टेशन पहुंचे और दोपहर 1 बजे के आसपास तोड़फोड़ शुरू हुई. उन्होंने कहा कि पीडीए से बिना नक्शा पास कराए ही घर बनाया गया था. इसके लिए उन्हें 10 मई को नोटिस जारी किया गया था और 24 मई को अपना पक्ष रखने को कहा गया था. दी गई तारीख पर न तो जावेद और न ही उनके वकील आए. दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए, इसलिए 25 मई को विध्वंस आदेश जारी किया गया था.
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शनिवार को बताया था कि यहां पथराव के कथित मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ ​​पंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रयागराज और सहारनपुर में पुलिसकर्मियों पर लोगों ने पथराव किया. कम से कम चार अन्य शहरों में भी इसी तरह के दृश्य देखे गए, जो अब निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में किए गए थे. प्रयागराज में भीड़ ने कुछ मोटरसाइकिलों और गाड़ियों में आग लगा दी और एक पुलिस वाहन को भी आग लगाने का प्रयास किया

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा

Spread the love
  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित…


    Spread the love

    अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये… चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के कर्मियों की सुविधा के लिए चेन्नई की महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए चार करोड़ रुपये के चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंक में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *