ऋषिकेश- युवक को जाम में नहीं मिला रास्ता तो विधायक की कार की छत पर चढ़ गया परेशान युवक

वरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में सुबह से ही श्रद्धालु त्रिवेणी घाट पूजा अर्चना व स्नान के लिए पहुंचने शुरु हो गए। जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ के बावजूद पुलिस ने यहां चौपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित नहीं की थी।

भीड़भाड़ के बीच वाहनों की आवाजाही से यहां जाम की स्थिति बनी रही। स्थिति यह थी कि पैदल भी लोग आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। करीब  साढ़े आठ बजे जाम से परेशान एक युवक ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। युवक इस दौरान यहां से गुजर रहे एक वाहन की छत पर चढ़ गया।

वाहन पर विधायक की प्लेट लगी हुई थी। हालांकि वाहन में सिर्फ चालक ही मौजूद था। बाद में पुलिस युवक को उतार कर चौकी ले आई। वाहन पौड़ी जनपद के किसी विधायक का बताया जा रहा है।

और पढ़े  अमेरिका: ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़, 15 लोग लापता, 62 को सुरक्षित निकाला, वीडियो में दिखी तबाही
  • Related Posts

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…

    जालंधर में पकड़ा गया FBI का मोस्ट वांटेड ठग: अब अमेरिका ले जाने की तैयारी

    अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि वह भारत में पकड़े गए अपने पांचवें ‘मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर’ मनजीत सिंह बेदी को अमेरिका वापस लाने की प्रक्रिया पर काम…