जब रक्षक ही बन गए भक्षक: पुलिस वाले लड़की को उठाकर थाने ले आए, छेड़छाड़ के बाद मोबाइल छीना, भरतपुर में खाकी दागदार

Spread the love

रतपुर जिले के भुसावर थाने में दो पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवती को थाने लाने का मामला सामने आने के बाद सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने दोनों कांस्टेबल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बताया गया है कि 23 फरवरी की रात दोनों कांस्टेबल एक युवती को थाने लेकर आए थे। इस दौरान एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और विभागीय कार्रवाई की गई। युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी मिल गई थी, लेकिन बदनामी के कारण उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

युवक ने किया पीछा, थाने तक पहुंचा
वीडियो बनाने वाले युवक के अनुसार 22 फरवरी की रात करीब 12 बजे उसके घर के पास एक बाइक आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों ने एक लड़की को बाइक पर बैठाया और अपने साथ ले गए। युवक को संदेह हुआ तो उसने बाइक का पीछा किया।

बाइक सीधे भुसावर पुलिस थाने के अंदर चली गई। युवक ने थाने में पूछताछ की तो पता चला कि बाइक पर सवार लोग सोनू और परमवीर नाम के कांस्टेबल थे, जो भुसावर थाने में ही तैनात थे।

 

छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप
जानकारी के अनुसार, दोनों कांस्टेबल पर युवती से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने के आरोप लगे हैं। युवती के परिजन जब इस घटना की जानकारी मिलने पर थाने पहुंचे तो वे उसे अपने साथ ले गए। युवक का आरोप है कि जब उसने वीडियो बनाया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जब्त कर लिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई।

और पढ़े  बांग्लादेश- ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई, ईद से लौट रहे 23 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

एसपी ने क्या कहा?
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि भुसावर थाने पर अटैच दो रिक्रूट कांस्टेबल ट्रेनिंग सोनू कुलदीप और परमिंदर के खिलाफ दुराचार का मामला सामने आया था। प्रथम दृष्टया जांच में नैतिक पतन और परिवीक्षा अवधि के दौरान फोर्स के अनुरूप कार्यप्रणाली न होने के संकेत मिले। उन्होंने कहा कि मामले की जांच में औपचारिकता पूरी करने का कोई विशेष आधार नहीं बचा था, इसलिए दोनों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    क्रूरता की हदें पार- युवक की गला घोंटकर हत्या, पत्थर मार कर धड़ से अलग किया सिर, चेहरे पर आंख भी नहीं मिली

    Spread the love

    Spread the loveदो दिन पहले शादी में दोस्तों संग पैसे बटोरने गए जिले के गांव फरमाणा खास के मोहित (19) की पहले बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की फिर पत्थर…


    Spread the love