पश्चिम बंगाल HS Result: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित, कुल 91.23% बच्चे पास, जानें

पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (West Bengal Council of Higher Secondary Education) ने आज 14, मई 2026 को कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी विद्यार्थी अपने रोल नंबर और आवश्यक लॉगिन विवरण के माध्यम से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा उसी दिन राज्यभर में मार्कशीट, उत्तीर्ण प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाण पत्र की हार्ड कॉपी भी वितरित की जा रही है।

 

 

बोर्ड द्वारा जारी 2026 के उच्च माध्यमिक परिणामों में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23% रहा, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन 92.47% और लड़कों का 89.79% रहा। इस बार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

 

स्थान छात्र/छात्रा का नाम प्रतिशत
प्रथम अहतो पात 99.2%
प्रथम (उल्लेख) अद्रीतो पाल –
द्वितीय जिष्णु कुंदू 99%
द्वितीय रितबराता नाथ लगभग 99%
द्वितीय ऐथिझ्यो पंचाल लगभग99%
तृतीय देबाप्रिया माझी 98.8%
तृतीय तन्मय मंडल 98.8%
तृतीय सौम्या रॉय 98.8%
तृतीय अन्य छात्र (कुल 5 छात्र) 98.8%

 

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे परिणाम

परिणाम छात्र आधिकारिक वेबसाइटों जैसे wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

 

और पढ़े  आज वायुसेना दिवस-: देश के वायुवीरों को नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी और रक्षा मंत्रालय ने दी बधाई
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…