West Bengal – सीएम और राज्यपाल के बीच टकराव,राज्यपाल की जगह सीएम होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, विधेयक हुआ पास.

राज्य विश्विविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की छुट्टी जल्द हो सकती है। इसके लिए आज यानी सोमवार को बंगाल विधानसभा ने राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए पेश किए गए विधेयक पर मुहर लगा दी है। बंगाल विधानसभा के इस कदम के बाद अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। अब राज्यपाल जगदीप धनखड़ को इस विधेयक पर अंतिम फैसला लेना है।

राज्यपाल को ‘अतिथि’ या ‘विजिटर’ के तौर पर भी हटाने की तैयारी कर रही सरकार
पश्चिम बंगाल सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों में ‘अतिथि’ या ‘विजिटर’ के तौर पर हटाने के लिए कानून में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजना इस पद पर राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की है।

सीएम और राज्यपाल के बीच टकराव
बंगाल में सीएम ममता और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवाद नया नहीं है। कई मुद्दों पर दोनों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है। ममता राज्यपाल पर सीधे केंद्र के आदेश थोपने का आरोप लगाती हैं। वहीं, राज्यपाल कहते हैं कि वह जो भी कार्य करते हैं वह संविधान के मुताबिक होता है। चाहे बात विधानसभा का सत्र बुलाने की हो या किसी नए विधायक को शपथ दिलाने की, बंगाल में तकरीबन हर मामले पर सियासी विवाद पैदा हो जाता है। चुनाव बाद राज्य में में हुई हिंसा को लेकर भी सीएम और राज्यपाल में टकराव हुआ था।

और पढ़े  यूक्रेन: सूमी में भारतीय दवा कंपनी के प्लांट पर रूसी ड्रोन हमला, एक की मौत, कई घायल, हुआ भारी नुकसान
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…