पश्चिम बंगाल: CM ममता बनर्जी का दावा- राज्य के अधिकारियों को धमका रहा है चुनाव आयोग

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी सरकार ऐसी धमकियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर आग से खेल रही है। बनर्जी ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने के नाम पर राजनीतिक दखल की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए चेतावनी दी कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ का कोई भी प्रयास लोकतंत्र के साथ विश्वासघात होगा।
पश्चिम बंगाल सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बनर्जी ने कहा, “चुनाव आयोग राज्य सरकार के अधिकारियों को धमका रहा है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।” टीएमसी सुप्रीमो ने आश्चर्य जताया कि चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य का दौरा करके सरकारी अधिकारियों को कैसे बुला सकते हैं, जबकि चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।

अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव
ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह एसआईआर जैसा दिखता है वैसा नहीं है। इसका इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) जैसी प्रक्रिया को लागू करने के लिए एक कवच के रूप में किया जा रहा है।

किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से नहीं हटेगा-चुनाव आयोग
ममता बनर्जी के बयान के बाद चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया सामने आई है। चुनाव आयोग ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान किसी भी वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। इसी के साथ सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की व्यक्त की गई आशंकाओं को भी पूरी तरह से खारिज कर दिया।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने यह बयान पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर आयोजित एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद दिया। बैठक में उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती सहित चार सदस्यीय केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल ने SIR की तैयारियों की समीक्षा की। अग्रवाल ने कहा कि किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। कानून में जो भी कहा गया है, उसका पालन किया जाएगा।

  • Related Posts

    नॉर्वे पर भड़के हैं ट्रंप: बोले-आठ बार युद्ध रोकने के लिए मिलना चाहिए था नोबेल,भारत-पाकिस्तान पर किया ये दावा

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं, इसलिए उन्हें हर युद्ध के लिए एक यानी कुल…

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की आज होने वाली बैठक में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत सालाना एक लाख रुपये तक की पारिवारिक आय…