Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जगह-जगह हुआ जलभराव..

 

ई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जमकर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि 6 महीने में ही भाजाप की सरकार ने दिल्ली को डुबोकर रख दिया है।

इससे पहले गुरुवार को भी दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की बारिश हुई थी। इस दौरान हुई कई इलाकों में हुए जलभराव और जाम से फिर दिल्लीवासी परेशान हुए। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.4 जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए थे। आईएमडी के अनुसार, 30 अगस्त यानी शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़े  जमीन से आसमान तक ब्रिक्स के दौरान कैसा है सुरक्षा घेरा, पुतिन-जिनपिंग के लिए क्या हैं खास इंतजाम?
  • Related Posts

    महिला के इरादे ना भांप सका युवक: एप पर दोस्ती, मेट्रो स्टेशन पर बुलाकर ले गई घर, फिर …

    छावला थाना पुलिस ने एप के जरिए दोस्ती कर पीड़ित को बुलाकर उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन महिलाओं समेत सरगना मनदीप…

    डूसू चुनाव पर दिल्ली HC सख्त: ‘अब बहुत हो चुका’, गुंडागर्दी नहीं रुकी तो चुनाव रद्द करने की चेतावनी

    दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव प्रक्रिया के दौरान कथित गुंडागर्दी और अदालती आदेशों के उल्लंघन की घटनाओं पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने चेतावनी दी…