Delhi: करोल बाग में पुरानी इमारत की दीवार गिरी, एक की मौत, रेस्क्यू जारी

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक पुरानी इमारत की दीवार गिर गई। इस हादसे में अब तक एक की मौत और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे पहले इमारत गिरने की जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना ने दी थी। उन्होंने बताया कि प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।

 

टीम ने बताया कि 2-3 लोगों को पहले ही बचाकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल, घटनास्थल पर और लोगों की तलाश जारी है। मीना के अनुसार, इमारत में ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक बहुत पुरानी और जर्जर हालत वाली इमारत थी।

 

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग में एक इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

और पढ़े  PM मोदी ने पायलट स्मित से की बातचीत, बहादुरी को सराहा,भारतीय पायलट ने बताया पूरा मंजर
  • Related Posts

    दिल्ली में आग का तांडव: 2 फैक्टरियां जलकर हुई राख, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    बुधवार तड़के भोरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली दो फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम…

    PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई

    प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर अपने 25 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर उन्होंने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।…