Bihar- पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, 7 पुलिसकर्मी घायल, इस मामले जांच करने गए थे सभी

Spread the love

 

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बामों गांव में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस के वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया। घायल पुलिसकर्मियों में एएसआइ श्यामदेव सिंह, विक्रमा राम, होमगार्ड सिपाही हरेंद्र सिंह, मो सलमगीर, नागेंद्र सिंह, चौकीदार धर्मवीर सिंह और शंभू सिंह शामिल हैं। सभी जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया। यहां घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।

 

ग्रामीण उग्र हो गए और हमला कर दिया
बताया जाता है कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता और बामों गांव के रामप्रवेश रावत व रामा रावत के बीच जमीन की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, भरत प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार और विशाल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गयी और बाद में मामले की जांच के लिए वापस बामों गांव पहुंची। जांच के दौरान कुछ ग्रामीण उग्र हो गये और उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए।पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

 

 

थानाध्यक्ष बोले- हमलावरों की तलाश में चल ही छापेमारी
इस मामले में बैकुंठपुर  थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। हमलावरों की तलाश में छापेमारी चल रही है।

और पढ़े  Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए...

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- पोल्ट्री फार्म की गंध ने ली नवजात की जान, मौत के बाद प्रशासन की खुली नींद,जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveसारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर गांव में संचालित अवैध पोल्ट्री फार्मों से फैल रही दुर्गंध के कारण 30 दिन के एक नवजात शिशु की गुरुवार…


    Spread the love

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love