पुरुष पुलिसकर्मी बरसा रहे लाठियां वायरल हुआ वीडियो, मामले ने पकड़ा तूल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों के होने के बावजूद पुरुष पुलिसकर्मी धरना दे रही महिलाओं को बड़ी बेरहमी से लाठी से मारते नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो यूपी के अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है।

क्या है मामला ?
जानकारी के मुताबिक शनिवार 5 नवंबर को अंबेडकर प्रतिमा पर कुछ लोगों ने कालिख पोत डाली थी। इस घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामला अंबेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में वाजिदपुर मोहल्‍ले का बताया जा रहा है। जहां महिलाएं कालिख पोते जाने के विरोध में सड़क पर उतर आई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया

पुलिस ने क्या बताया ?
जनपद अंबेडकर नगर पुलिस के मुताबिक शनिवार दिनांक 5 नवंबर को जलालपुर के वाजिदपुर गांव में अंबेडकर की प्रतिमा पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कालिख पोतने का मामला सामने आया था। जिसके बाद मामला दर्ज कर संबंधित लोगों को खोजने के प्रयास हो रहे थे। भूमि के विवाद को लेकर भी दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था और यह निष्कर्ष निकाला गया था कि भूमि को चारदीवारी कर पार्क बना दिया जाए लेकिन रविवार 6 नवंबर को नगरपालिका द्वारा चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू करने के दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा उत्तेजनापूर्ण कारवाई करते हुए स्थानीय पुलिस पर पथराव किया गया।
मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गयी और तहसीलदार जलालपुर के स्थानीय वाहन के साथ तोड़फोड़ की गयी। जिसके बाद जिलाधिकारी जलालपुर की मौजूदगी में हल्का बल प्रयोग किया गया। भीड़ में मौजूद लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- विधायक करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

पुरुष पुलिसकर्मी बरसा रहे लाठियां
वायरल वीडियो में साफ तौर पर पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं के ऊपर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना पर ट्वीट करते हुए भीम आर्मी के चीफ चंद्र शेखर आजाद ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा है अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मूर्ति के पास नींव खुदाई का विरोध कर रही महिलाओं पर योगी की पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठियां भांजी। एक तरफ़ मोदी जी महिला सम्मान की बात करते है तो दूसरी तरफ़ यूपी की भाजपा सरकार महिलाओं का सम्मान लाठियों से पीट कर करती है। कथनी और करनी का सच सामने है

  • Related Posts

    झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

    झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में…

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…