वेनेजुएला- 3 फरवरी तक वेनेजुएला में मुफ्त इंटरनेट देगा स्टारलिंक, एलन मस्क ने एक्स पर नागरिकों का किया समर्थन

Spread the love

दुनिया के मशहूर अरबपति एलन मस्क ने वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में बड़ा कदम उठाया है। उनकी स्पेस कंपनी SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink ने ऐलान किया है कि वह देश में 3 फरवरी तक मुफ्त ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराएगी। एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्टारलिंक के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, कि वह वेनेजुएला के लोगों के समर्थन में यह सर्विस दे रहे हैं।

 

Starlink ने फ्री इंटरनेट देने का लिया फैसला
Starlink ने अपने संदेश में कहा कि वह सीमित समय के लिए वेनेजुएला के नागरिकों को बिना शुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी दे रही है, ताकि मौजूदा हालात में संचार बाधित न हो और लोग जुड़े रह सकें। यह घोषणा ऐसे समय पर आई है, जब वेनेजुएला तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रमों से गुजर रहा है।

 

स्टारलिंक (Starlink) एलन मस्क की कंपनी SpaceX द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा यानी लो अर्थ ऑर्बिट में हजारों छोटे उपग्रहों के नेटवर्क का उपयोग करके दुनिया भर में, खासकर दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड, कम लेटेंसी वाला ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करती है। इससे वहां भी इंटरनेट पहुंचाई जा सकती है जहां पारंपरिक इंटरनेट (जैसे फाइबर या मोबाइल टावर) की पहुंच मुश्किल होती है। यह डिश एंटीना के माध्यम से सीधे उपग्रहों से जुड़कर काम करता है, जिससे तेज स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गेमिंग संभव होती है।

 

निकोलस मादुरो को हटाए जाने के बाद हालात तनावपूर्ण
Starlink की घोषणा उसी दौर में सामने आई, जब अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने की कार्रवाई की। अमेरिका ने शनिवार को दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के काराकास में हमला बोला। इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया और देश से बाहर ले जाया गया। अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जारी वीडियो में मादुरो को हथकड़ियों में हिरासत में लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो फुटेज में मादुरो रिपोर्टर्स और डीईए एजेंट्स को “हैप्पी न्यू ईयर” और “गुड नाइट” कहते हुए नजर आए।

और पढ़े  शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

कोर्ट ने संभाला मोर्चा
मादुरो के हटने के बाद देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिए वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि निकोस मादुरो फिलहाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में अस्थायी और वास्तविक रूप से असमर्थ हैं।

सुप्रीम कोर्ट की जज तानिया डी’अमेलियो ने सरकारी टीवी चैनल VTV पर फैसले को पढ़ते हुए बताया कि देश के संविधान के अनुसार, अगर राष्ट्रपति पद खाली हो या राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का पालन न कर सके, तो उपराष्ट्रपति को यह जिम्मेदारी संभालनी होती है। कोर्ट के मुताबिक, यह कदम देश में प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी था।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love